डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ वैभव जैन ने सतना जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण किया। दवा स्टोरों में अव्यवस्था, अनुपयोगी दवाओं का भंडारण और चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।
सतना जिला अस्पताल में उप संचालक स्वास्थ्य वैभव जैन ने पांच घंटे तक वार्डों, ब्लड बैंक, ड्रग स्टोर और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। दवाओं की उपलब्धता, रिकॉर्ड और चिकित्सा सेवाओं की गहन समीक्षा की।














